इटावा जिले में शनिवार देर रात भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20-बी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंस गई। कार को ट्रैक पर फंसा देख लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन गनीमत रही कि तीव्र गति से आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के आने से पहले ही कार को ट्रैक से हटा लिया गया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।
इस मामले में लापरवाही पर गेटमैन हरिओम को निलंबित कर दिया है। यह घटना दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर रात करीब पौने नौ बजे हुई। 12003 नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर से नई दिल्ली की ओर जा रही थी। भरथना स्टेशन पर पहुंचने से कुछ ही देर पहले फाटक बंद होने के बावजूद एक कार चालक ने जल्दबाजी और लापरवाही दिखाते हुए कार को तेजी से निकालने का प्रयास किया।
