सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिम संचालक सुहेल मलिक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अब तक उससे चार लाख से ज्यादा रुपये हड़प चुके हैं।

इसके बाद भी वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने आरोपी सुहेल मलिक और उसके साथी सादान सैफी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार मार्च 2022 से जिम में जाना शुरू किया था। इसके कुछ दिन बाद उसे एक युवक परेशान करने लगा था।

पीड़िता का कहना है कि जिम संचालक एवं सिविल लाइंस के हरथला मंगलवार वाली गली निवासी सुहेल मलिक ने उस आरोपी से उसका पीछा छुड़वाया था। इसके बाद आरोपी सुहेल मलिक ने पीड़िता पर तरह तरह से दबाव बनाना शुरू कर दिया।

एक दिन आरोपी ने जिम में ही पीड़िता को रोक लिया और उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करता और चार लाख  रुपये से ज्यादा हड़प लिए। पीड़िता विरोध करती तो आरोपी धमकी देता कि वह उसे बदनाम कर देगा।

आरोपी पीड़िता की बहन का रिश्ता भी खत्म का चुका है। इसके बाद भी आरोपी उसे रास्ते में रोक कर ब्लैकमेल करता है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी पहले भी कई हिंदू युवतियों को ब्लैकमेल कर चुका है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुहेल मलिक और उसके साथी सादान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *