रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर के सुनकर मोहल्ला निवासी महेश ने मंगलवार को अपने पुत्रों और पत्नी पर मारपीट कर घर से निकालने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जगम्मनपुर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।


महेश ने तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसके पुत्र राजकुमार, प्रदीप व किशुन और पत्नी मूर्ति देवी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। चौकी इंचार्ज रमाकांत सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। दोनों पक्षों से जानकारी लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें