Etawah accident Truck crashes into DFC overbridge wall driver trapped in cabin dies family left devastated

क्षतिग्रस्त वाहन और मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में कन्नौज-भरथना मार्ग स्थित डीएफसी ओवरब्रिज पर बुधवार तड़के भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक बीच में बनी दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में फंसे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकलवाया।



मध्यप्रदेश के भिंड जिले के फूफ थाना क्षेत्र के अहेती गांव निवासी अशोक सिंह भदौरिया (52) पुत्र किशोर भदौरिया लखनऊ से ट्रक में पशु आहार की बोरियां लादकर ग्वालियर जा रहे थे। बुधवार तड़के चितभवन चौकी से पहले डीएफसी ओवरब्रिज पर पहुंचते ही उनका ट्रक बीच में बनी दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।



Source link

अभी अभी की खबरें