{“_id”:”6aeaaef067bafdf68e05f74d”,”slug”:”fir-will-be-registered-in-case-of-getting-building-plan-approved-using-forged-noc-2026-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा: सरकारी जमीन पर फर्जी एनओसी से पास कराया नक्शा, अब बिल्डर और इंजीनियर के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा विकास प्राधिकरण का कार्यालय
विस्तार
आगरा के धाकरान इलाके में सरकारी जमीन पर फर्जी एनओसी से नक्शा पास कराने के मामले में एडीए ने बिल्डर और इंजीनियर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की है। अमर उजाला में इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन और एडीए प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गए हैं।
जांच में पता चला कि तत्कालीन एडीएम प्रोटोकॉल कार्यालय के नाम पर फर्जी पत्र तैयार किया गया था। इसे पोर्टल पर अपलोड कर नक्शा स्वीकृत कराया गया था। प्रशासनिक जांच में धांधली की पुष्टि हुई है। अब बिल्डर और इंजीनियर पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण में भी कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

