देवरिया में दशहरा की रात दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों सरकारी कर्मचारी थे। एक के पेट पर 8 चाकू से वार के निशान मिले। वहीं, हमलावरों ने दूसरे दोस्त का गला रेत दिया। दोनों दोस्त दशहरे का मेला देखने गए थे। रात करीब 12:30 बजे दोनों की

.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की पहचान रेलवे के आईडी कार्ड और मोबाइल से की। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के पास हुई।

ये रेलवे कर्मचारी वकील यादव का घर है। उनकी मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये रेलवे कर्मचारी वकील यादव का घर है। उनकी मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अब पूरी घटना विस्तार से…

मईल थाना क्षेत्र के कर्महा गांव के रहने वाले वकील यादव (35) रेलवे में फोर्थ क्लास कर्मचारी थे। उनकी पोस्टिंग लार रोड रेलवे स्टेशन पर थी। विनय यादव (35) से उनकी गहरी दोस्ती थी। वकील के घर से डेढ़ किमी की दूर ईटहुरा हजाम गांव में विनय का घर पड़ता है। वह गोरखपुर आवास विकास में फोर्थ क्लास कर्मी थे।

वकील यादव की पत्नी कौशल्या ने रिश्तेदारों को बताया, पति मंगलवार की शाम 6 बजे ड्यूटी से घर आ गए थे। उनके दोस्त विनय ने फोन करके लार में दशहरा मेला देखने की बात कही। इसके बाद विनय बाइक से वकील को लेने घर आए थे।

विनय की पत्नी बोली- रात 1 बजे पुलिस का फोन आया

विनय की पत्नी रिंकी के मुताबिक, पुलिस ने रात करीब 1 बजे कॉल कर दोनों दोस्तों की हत्या की खबर दी। वकील और विनय की लाश घर से पांच किमी दूर रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के पास मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हमलावरों ने बुरी तरह से दोनों को चाकू से गोदा है।

पुलिस की जांच में विनय की बॉडी पर चाकू के करीब आठ निशान मिले। जबकि, वकील का गला रेता गया था। गले पर करीब ढाई इंच कट का निशान मिला। आधी गर्दन लटकी हुई मिली। इसके अलावा उसके भी पेट पर चाकू मारा गया था।

डबल मर्डर की सूचना पर एसपी अभिजीत आर शंकर रात को ही घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे।

डबल मर्डर की सूचना पर एसपी अभिजीत आर शंकर रात को ही घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे।

सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी डबल मर्डर की सूचना पर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर खून नहीं मिला, इसलिए आशंका है कि दोनों युवकों की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंके गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्या होना हैरान करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने चेतावनी दी कि एक हफ्ते में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वह माल थाने पर धरना देंगे।

विनय की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विनय की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विनय के दो बेटे, वकील के चार बच्चे

विनय यादव की पत्नी रिंकी ने बताया- पति दशहरे की छुट्‌टी पर शनिवार को घर आए थे। परिवार में दो बेटे विवेक (8) व अभिषेक (6) हैं। वकील यादव के परिवार में तीन बेटियां, एक बेटा है। बेटी आकांक्षा, अंकिता और काजू व बेटे का नाम आदर्श है।

परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

रेलकर्मी वकील यादव और इटहुआ हजाम गांव में विनय यादव का शव शाम 5 बजे घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी और डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। सीओ-एसडीएम के समझाने पर माने।

परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। सीओ-एसडीएम के समझाने पर माने।

करीब एक घंटे बाद बरहज सीओ रंजना सचान और सलेमपुर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी करमहा गांव पहुंचे। सलेमपुर सीओ गौरव सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने एसडीएम को मांगों से संबंधित लेटर सौंपा। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया। डबल मर्डर की जांच के लिए 3 टीमें बनाई गईं हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बताया-

QuoteImage

देर रात को वारदात को अंजाम दिया गया है। दोनों युवकों का धारदार हथियार से मर्डर हुआ है। आरोपियों को पता लगाने के लिए टीमों को लगाया गया है। रास्ते के सीसीटीवी व दोनों के फोन कॉल के रिकॉर्ड चेक कराए जा रहे हैं।

QuoteImage

——–

ये खबर भी पढ़ें

श्रद्धा दुबे को नागपुर कोर्ट में पेश करेगी पुलिस:सड़क मार्ग से लखनऊ लाएगी, 18 घंटे लगेंगे; कह रही थी- कार में पीछे नहीं बैठूंगी

लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा के हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को पुलिस नागपुर से लखनऊ सड़क मार्ग से लाया जाएगा। नागपुर की दूरी 850 किमी है, ऐसे में लखनऊ पहुंचने में 15-18 घंटे लगेंगे। पूरी खबर पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें