कुशीनगर डीएम संजय चौहान का घोड़ा शनिवार शाम अचानक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गया। घोड़े को डीएम की गाड़ी खड़ी होने वाली जगह पर रुकते देख कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। कुछ देर तक घोड़ा उसी स्थान पर खड़ा रहा, जिसे देखकर लोग कौतूह
.
डीएम संजय चौहान को घुड़सवारी और कुत्ते पालने का शौक है। उन्होंने अपने आवास पर दो काले रंग के घोड़े पाल रखे हैं। फिटनेस बनाए रखने के लिए वह नियमित रूप से घुड़सवारी करते हैं। बताया जाता है कि वह घोड़ों और कुत्तों के साथ जिला स्टेडियम में भी दौड़ लगाते हैं।
शनिवार शाम एक घोड़ा घुड़सवार के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। वहां पहुंचते ही वह उस जगह जाकर खड़ा हो गया, जहां आमतौर पर जिलाधिकारी की गाड़ी खड़ी होती है। यह देखकर कर्मचारियों और अन्य लोगों की नजरें घोड़े पर टिक गईं।
कुछ देर बाद घुड़सवार ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों से बातचीत की और घोड़े को लेकर परिसर से बाहर की ओर निकल गया। बाद में घोड़ा मुख्य गेट के पास जाकर खड़ा हो गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ कलेक्ट्रेट में अपने काम से पहुंचे लोग भी उसे देखने के लिए रुक गए।
कलेक्ट्रेट परिसर में घोड़े की अचानक मौजूदगी लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बनी रही। आमतौर पर सरकारी कामकाज और अधिकारियों की गाड़ियों से गुलजार रहने वाले परिसर में शनिवार शाम इस नजारे ने सभी का ध्यान खींच लिया।
