कोंच। कोंच-नदीगांव सड़क मार्ग पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे सीएचसी कोंच पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।


नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्द निवासी भानु परिहार (26) पुत्र महेश सोलर पैनल लगाने का काम करता है। सोमवार को वह काम के सिलसिले में कोंच आया था। देर शाम बाइक से घर लौटते समय ग्राम सदूपुरा के पास पीछे से आए चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पीआरवी घायल को सीएचसी ले गई। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। पुलिस टक्कर मारकर भागे वाहन की पहचान करने में जुटी है। (संवाद)



Source link

अभी अभी की खबरें