कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदारी निवासी राज लाक्षाकार उर्फ छोटू (28) ने सोमवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक, गृहकलह और कर्ज का बोझ घटना का कारण हो सकता है। राज विवाहित है और उसकी अभी कोई संतान नहीं है। वह कंप्यूटर व मोबाइल से जुड़ी दुकान चलाता है। (संवाद)

