कानपुर नगर निगम की बैठक में हंगामा हो गया। महापौर ने वकील बैठाए तो नगर आयुक्त बैठक छोड़कर निकल गए। कार्यकारिणी की बैठक सिर्फ 10 मिनट में ही खत्म हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी के कानपुर में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को खासा हंगामा उस वक्त हो गया जब महापौर ने बैठक में दो वकीलों को बैठा लिया। कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ताओं को देखकर नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया। महापौर व नगर आयुक्त में रार बढ़ी तो नगर आयुक्त तत्काल बैठक छोड़कर चले गए। उनके जाते ही एक-एक करके सभी अफसर भी मीटिंग हॉल से निकल गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। कार्यकारिणी की यह बैठक सिर्फ 10 मिनट में ही खत्म हो गई।
नगर निगम निधि से स्वीकृत कार्यों को सार्वजनिक करने, लीगेसी वेस्ट भुगतान, विभिन्न समितियों से पार्षदों को हटाए जाने, निंदा प्रस्ताव व एसआईटी जांच गठन का आधार समेत अन्य बिन्दुओं को लेकर बुधवार को नगर निगम की कार्यकारिणी बुलाई गई थी। दो बजे शुरू होने वाली बैठक 2:15 बजे शुरू हुई। इसमें महापौर की तरफ से मीटिंग हॉल में अधिवक्ता मोहम्मद जावेद और रिषभ अवस्थी को बैठा दिया गया।
कमरा बंद होते मीटिंग शुरू हुई और नगर आयुक्त पांच मिनट में मीटिंग कक्ष से निकलकर आ गए और कार में बैठकर चले गए। पांच मिनट में सभी अफसर मीटिंग हाल से निकल गए। महापौर भी मीटिंग कक्ष से उठकर अपने कार्यालय आ गईं। साथ कार्यकारिणी के सदस्य भी आ गए। दस मिनट में ही मीटिंग खत्म हो गई। कुछ देर बाद भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। हंगामे के दौरान महापौर के बेटे अमित पाण्डेय उर्फ बंटी बगल के कमरे में मौजूद रहे। इससे पहले भी उनपर नगर निगम के कामों पर हस्तक्षेप का आरोप लग चुका है।
पार्षदों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
नगर आयुक्त के मीटिंग हाल से जाते ही पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य इकट्ठा हो गए। उन्होंने नगर आयुक्त पर कई आरोप लगाते हुए नगर निगम में हंगामा और प्रदर्शन किया। बाबा साहेब की प्रतिमा को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त मनमानी कर रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य कौशल मिश्रा और राजकिशोर यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर मनमानी नहीं होने दी जाएगी। कार्यकारिणी का निर्णय नगर आयुक्त को मानना होगा।
सीएम की वीडियोकांफ्रेंसिंग से आया भूचाल
दो महीने पहले सीएम की वीडियोकांफ्रेंसिंग में नगर निगम में वसूले जा रहे टैक्स का मामला उठने के बाद से ही नगर निगम में उठापटक जारी है। पांच कंपनियां ब्लैक लिस्टेड हो चुकी हैं। छह रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पंजीकरण समिति तक निरस्त की जा चुकी है। सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति जांच कर रही है। मंगल भवन की समितियों को निरस्त करके नगर निगम कब्जा ले चुका है।
मंगल भवन, कन्वेंशन सेंटर बना मुद्दा
अक्तूबर में लगातार चौथी बार नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक बिना नतीजा समाप्त हुई। इससे पहले पांच, सात और नौ अक्तूबर को कार्यकारिणी की बैठक बेनतीजा रही थी। बता दें कि मंगल भवन, कन्वेंशन सेंटर समेत अन्य मुद्दों को लेकर कार्यकारिणी में नगर आयुक्त और महापौर आमने सामने आ चुके हैं। कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निरस्त की गई फिर मंगल भवन की समिति को बहाल करके कन्वेंशन सेंटर के टेंडर निरस्त किए जा चुके हैं। जबकि नगर आयुक्त ऐसे किसी भी कार्यकारिणी के फैसले को मानने से इंकार कर चुके हैं।
सभी पार्षदों की बुलाई गई बैठक
नगर निगम कार्यकारिणी के बाद अब महापौर और नगर आयुक्त में रार बढ़ गई है। गुरुवार को सभी पार्षदों की बैठक नगर निगम में बुलाई गई है। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने बताया कि गुरुवार को 12 बजे बैठक बुलाई है। इसमें अहम निर्णय लिए जाएंगे।
मै चुप नहीं बैठूंगी
महापौर, प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि महापौर की अनुमति से किसी को भी कार्यकारिणी की बैठक में बैठा सकते हैं। वकील नगर निगम के पैनल में हैं। इसकी जानकारी नगर आयुक्त को दी गई थी। नगर आयुक्त कोई जवाब नहीं भेजते हैं। शासन से मेरे ऊपर अगर कुछ आएगा तो मैं चुप नहीं बैठूंगी। मेरे पास सारे कागज हैं। पूरे मामले की जानकारी डायरेक्टरेट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) को भेजूंगी।
बाहरी को जवाब नहीं देंगे
नगर आयुक्त, अर्पित उपाध्याय ने कहा कि बैठक में अनाधिकृत एवं गैर-कार्यकारिणी बाहरी व्यक्तियों की उपस्थिति पर विरोध दर्ज कराया गया है। नगर निगम की परिसंपत्तियों तथा संवेदनशील नीतिगत विषयों पर अनाधिकृत व्यक्तियों के समक्ष विचार-विमर्श व विवरण साझा किया जाना नियमों के प्रतिकूल है। नगर निगम से संबंधित संवेदनशील विषयों की गोपनीयता एवं नियमों की मर्यादा सर्वोपरि है।
(function(w, d, pixelId, src, fallbackMs) {
var pvDone = false;
var sendPageView = function(onExit) {
if (pvDone) return;
pvDone = true;
try {
var fbp = (d.cookie.match(/(?:^|;\s*)_fbp=([^;]+)/) || [])[1];
if (!fbp) {
var rnd = new Uint32Array(1);
w.crypto.getRandomValues(rnd);
fbp = ‘fb.1.’ + Date.now() + ‘.’ + (1000000000 + (rnd[0] % 1000000000));
d.cookie=”_fbp=” + fbp + ‘;max-age=7776000;path=/;domain=.livehindustan.com;SameSite=Lax;Secure’;
}
var url=”https://www.facebook.com/tr?id=” + pixelId +
‘&ev=PageView’ +
‘&dl=” + encodeURIComponent(w.location.href) +
“&rl=” + encodeURIComponent(d.referrer || “‘) +
‘&if=false’ +
‘&ts=” + Date.now() +
“&fbp=’ + encodeURIComponent(fbp);
if (onExit && typeof w.fetch === ‘function’) {
// Survives page unload.
w.fetch(url, { mode: ‘no-cors’, keepalive: true, credentials: ‘include’ });
} else {
var img = new Image(1, 1);
img.referrerPolicy = ‘no-referrer-when-downgrade’;
img.src = url;
}
} catch (e) {}
};
// PageView: after load in an idle slot. Ads can hold load for
// 10s+, so cap the wait at 5s. Flush immediately on exit.
var pvScheduled = false;
var schedulePageView = function() {
if (pvScheduled) return;
pvScheduled = true;
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(function() { sendPageView(false); }, { timeout: 3000 });
} else {
w.setTimeout(function() { sendPageView(false); }, 0);
}
};
if (d.readyState === ‘complete’) {
schedulePageView();
} else {
w.addEventListener(‘load’, schedulePageView, { once: true });
w.setTimeout(schedulePageView, 5000);
}
w.addEventListener(‘pagehide’, function() { sendPageView(true); });
d.addEventListener(‘visibilitychange’, function() {
if (d.visibilityState === ‘hidden’) sendPageView(true);
});
// Full pixel library, later.
if (w.fbq) return;
var n = w.fbq = function() {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!w._fbq) w._fbq = n;
n.push = n; n.loaded = !0; n.version = ‘2.0’; n.queue = [];
// Automatic events add document click listeners that walk the DOM on
// every tap (INP). Only PageView is tracked, so turn them off.
fbq(‘set’, ‘autoConfig’, false, pixelId);
fbq(‘init’, pixelId);
// No fbq(‘track’, ‘PageView’): it is sent above.
var events = [‘pointerdown’, ‘keydown’, ‘touchstart’, ‘wheel’];
var opts = { passive: true, capture: true };
var libDone = false, timer;
var loadLib = function() {
var s = d.createElement(‘script’);
s.async = true;
s.src = src;
s.fetchPriority = ‘low’;
d.head.appendChild(s);
};
var idleLoadLib = function() {
// Never inside the gesture itself (INP): wait for an idle slot.
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(loadLib, { timeout: 5000 });
} else {
w.setTimeout(loadLib, 1000);
}
};
var triggerLib = function() {
if (libDone) return;
libDone = true;
clearTimeout(timer);
events.forEach(function(t) { w.removeEventListener(t, triggerLib, opts); });
// An early tap on slow 4G must not pull 270KB into the
// page-load window: also wait for load, or 5s after
// navigation start, whichever is first.
if (d.readyState === ‘complete’) return idleLoadLib();
var left = 5000 – ((w.performance && w.performance.now) ? w.performance.now() : 0);
if (left <= 0) return idleLoadLib();
var ran = false;
var go = function() { if (ran) return; ran = true; idleLoadLib(); };
w.addEventListener('load', go, { once: true });
w.setTimeout(go, left);
};
events.forEach(function(t) { w.addEventListener(t, triggerLib, opts); });
timer = w.setTimeout(triggerLib, fallbackMs);
})(window, document, '2442192816092061', 'https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js', 20000);
