इटावा जिले में भरथना पुलिस ने सोमवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से लूट की भारी नकदी और अवैध असलहा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घसारा तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने बाइक दौड़ते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
