Construct a road in front of the residential buildings soon, and remove the junk within seven days.

फोटो: 19 भरथना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की खाली जमीन को देखते एडीआरएम धनंजय सिंह। संवाद

भरथना। रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार दोपहर एडीआरएम धनंजय सिंह भरथना स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने आवासीय भवनों के सामने सड़क का निर्माण जल्द कराने और स्टेशन के स्टोर रूम से कबाड़ को सात दिन में हटाने के निर्देश दिए। कस्बे के युवाओं ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनों के ठहराव, रेलवे फाटक 20बी पर ओवरब्रिज और खाली भूमि पर पार्क बनवाने की मांग की।


एडीआरएम ने टिकट घर, आसपास बने क्वार्टरों और खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद पुल से स्टेशन के दूसरी ओर पहुंचकर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की जानकारी ली। अधीनस्थ अधिकारियों ने नक्शा दिखाकर कार्यों की रूपरेखा बताई। उन्होंने आवासीय भवनों के सामने सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश भी दिए।

प्लेटफॉर्म तीन और चार के निरीक्षण के बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म एक और दो पर बने प्रतीक्षालय, रिकॉर्ड रूम और स्टोर रूम का जायजा लिया। स्टोर रूम में निष्प्रयोज्य सामान और कबाड़ देखकर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को सात दिन के भीतर कबाड़ हटाने के निर्देश दिए।

इस दौरान कस्बा निवासी देवाशीष चौहान, सरदार दरविंदर सिंह, रवि पोरवाल सहित अन्य युवाओं ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुरी, लिंक और महानंदा एक्सप्रेस सहित सूबेदारगंज ट्रेन का ठहराव भरथना स्टेशन पर किए जाने की मांग की। साथ ही रेलवे फाटक संख्या 20बी बंद होने पर छोटे वाहनों के आवागमन के लिए ओवरब्रिज बनवाने और खाली पड़ी भूमि पर आधुनिक पार्क विकसित कराने की मांग की।

फोटो: 19 भरथना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की खाली जमीन को देखते एडीआरएम धनंजय सिंह। संवाद

फोटो: 19 भरथना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की खाली जमीन को देखते एडीआरएम धनंजय सिंह। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *