इटावा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को नगर के एक होटल में हुई। इसमें व्यापारियों से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। मंडल ने यूपीआई पर प्रस्तावित 0.4 फीसदी एमडीआर शुल्क लागू करने का विरोध किया।

मंडल ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों को रेगुलेटरी एक्ट के तहत लाने की भी मांग की। राष्ट्रीय व्यापारी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10 अक्तूबर को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में व्यापारी धरना-प्रदर्शन करेंगे। 15 अक्तूबर को काला दिवस मनाया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा ने कहा कि एमडीआर शुल्क से कम मार्जिन वाले व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडल अंकीय भुगतान के पक्ष में है लेकिन छोटे व खुदरा व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार चिंता का विषय है। मंडल ने व्यापारियों को नकद रहित इलाज सुविधा देने की भी मांग की।

अन्य प्रमुख मांगें

राज्यसभा व विधान परिषद में शिक्षक व स्नातक की तर्ज पर व्यापारियों को सीट आरक्षित करने की बात उठाई गई। टीडीएस की जटिलता समाप्त करने और मंडी सचिवों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए व्यापारी समिति बनाने की मांग भी हुई। बैठक में बांदा चित्रकूट से पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र और देवरिया से पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। उप्र उद्योग व्यापार मंडल इटावा के जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। कार्यसमिति की बैठक का समापन अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *