BLO should also match the photo with the submitted forms.

फोटो: 5 बीआरसी कार्यालय के पोलिंग बूथ पर मतदाता सुची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेतीं एसडीएम काव्

भरथना। एसडीएम काव्या सी ने शनिवार को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य के प्रति सजगता बरतने के निर्देश दिए।


मतदान केंद्रों पर लगाए गए कैंप का जायजा लेने मतदान केंद्र बीआरसी कार्यालय पहुंची एसडीएम काव्या सी ने पोलिंग बूथ 44, 45 का पर कार्य को देखा। उन्होंने मौजूद बीएलओ सीता देवी और मोहित यादव से नए मतदाता के आवश्यक दस्तावेज की जानकारी लेते हुए अभिलेखों की पड़ताल की। एसडीएम ने मतदाताओं के जमा प्रपत्रों समेत फोटो का मिलान करने के निर्देश दिए, बीएलओ मोहित ने बताया कि अब तक पांच मतदाताओं ने सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र जमा किए हैं।

बीएलओ सीता देवी ने बताया एक नया नाम जोड़ने को मतदाता ने आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत फोटो जमा की है। इसके बाद एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय परिगणित मतदान केंद्र के पोलिंग बूथ 53, 54 और उच्च प्राथमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ 37 और 38 पर पहुंचकर मौजूद बीएलओ को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य के प्रति गंभीरता बरतने के दिशा निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *