इटावा। सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा के करनाल स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल, आसनद में हुई प्रतियोगिता में कक्षा 10 की टिंकल ने स्वर्ण और कक्षा पांच की मानवी ने कांस्य पदक जीता।


टिंकल ने अंडर-17 महिला 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए भी हुआ है। मानवी ने अंडर-11 महिला 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।

प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और मेहनत का परिणाम है। शारीरिक शिक्षक गजेंद्र सिंह और अलका सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए छात्राओं ने कई माह तक नियमित प्रातकालीन प्रशिक्षण लिया। विद्यालय के प्रबंधक एवं एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए टिंकल से एसजीएफआई प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *