इटावा। बिहार के बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात साढ़े नौ बजे गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी होने से इटावा से गुवाहाटी जा रहे व्यायाम शिक्षक घायल हो गए। जिनका पहले बक्सर के अस्पताल में अब पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि जैन तीर्थ जा रहे तीन अन्य यात्री सकुशल हैं।
इटावा में गांव मानिकपुर मुसावली के रहने वाले रामबाबू तिवारी के 29 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार गुवाहाटी में विद्या भारती शिक्षण संस्थान के बच्चों को खेलकूद सिखाते हैं। बुधवार को वह इटावा से नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से गुवाहाटी जाने के लिए ट्रेन के एम-2 कोच के बर्थ 39 में सफर कर रहे थे। फोन पर हुई बातचीत में विवेक कुमार ने बताया कि रात नौ बजे खाना खाने के बाद मोबाइल फोन को चार्ज पर लगाने के बाद अपनी सीट पर लेटे हुए थे।
करीब 10 मिनट बाद रात साढ़े नौ बजे तेज शोरगुल हुआ। कुछ समक्ष पाते तब तक बोगी पटरी से उतर चुकी थी। हाथ और चेस्ट में चोट आने पर उन्हें घायलावस्था में बक्सर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गुरुवार को उन्हें पटना अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया घटना की जानकारी परिजनों को होने पर फोन आने पर बताया कि हाथ और चेस्ट में चोट आई है और अस्पताल में भर्ती हैं। सुनने के बाद परिवारीजन उनके पास आने के लिए चल दिए हैं। उन्हें बता दिया है कि अब उनका इलाज पटना में चल रहा है।
दूसरी ओर इटावा से जैन आचार्य इटावा गौरव प्रमुख सागर महाराज के दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी जा रहे तीन यात्री भी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सवार थे। लेकिन सकुशल तीनों लोग सकुशल हैं। इनमें कुनैरा जैन मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष अरविंद जैन, सुनील जैन और नवीन जैन शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने इन तीनों जैन तीर्थ यात्रियों समेत अन्य यात्रियों को दूसरी ट्रेन से गुवाहाटी तक भेजने का प्रबंध किया। यह जानकारी विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने दी है।
