संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:04 AM IST
चकरनगर। बिठौली थाना क्षेत्र के एक गांव में छह दिसंबर को पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा किशोरी का अपहरण कर रामपुरा के एक युवक को सौंप दिया था। जिसके बाद दोनों ने पांच दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस की दो टीमें मध्य प्रदेश व आसपास के जिलों में आरोपियों की तलाश कर रही है।
शुक्रवार देर रात किशोरी को मजिस्ट्रेटी बयान के बाद पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें श्याम किशोर उर्फ लला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बिठौली थाने से दो टीमें बनाकर चौरेला, ललुपुरा, रामपुरा जालौन, ऊमरी जिला भिंड में आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश दी गई है। गांव में पुलिस पर मुख्य आरोपी को बचाने की चर्चा भी जोरों पर है। थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने बताया कि थाने से दो टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
