संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:02 AM IST
अमेठी। हज यात्रियों के लिए जिले में पांच ई-सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। यहां से अपना आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि हज-2024 के लिए जिले में हज यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मदरसों व सामाजिक संस्थाओं में हज ई-सुविधा केंद्र बनाए गए हैं।
बताया कि मदरसा ताजुल उलूम समदिया कासिमपुर (गांधीनगर) जायस में इम्तियाज के मोबाइल नंबर-7355949536, मदरसा मदीनतुल उलूम, तकिया बाबा प्रीतमशाह जायस में मो. सिराज के मोबाइल नंबर-7705074487, मदरसा सिराजुल उलूम लतीफिया, निहालगढ़ जगदीशपुर में मो. शाहिद रजा मोबाइल नंबर-9807713404, मदरसा अशरफुल उलूम पूरे गौहर रानीगंज में मो. फहीम मोबाइल नंबर-9984058195 एवं मदरसा दारूल उलूम गौसिया तेगिया रसूलाबाद मुसाफिरखाना में मो. असलम के मोबाइल नंबर-9795160792 पर संपर्क किया जा सकता है।
