उरई। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात कर्मी को धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हर्ष कौशिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की।

मंगलवार शाम शहीद भगत सिंह चौराहे पर हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक रोकने पर चालक ने कथित तौर पर यातायात कर्मी से अभद्रता करते हुए धमकी दी। तहरीर के अनुसार उसने वर्दी का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की और दोबारा वाहन रोकने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एएसपी डॉ. ईशान सोनी के निर्देश पर जांच के बाद आरोपी की पहचान की गई। यातायात कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस बाइक सीज करने की कार्रवाई भी कर रही है।

आरोपी हर्ष कौशिक ने कहा कि सिपाही की ओर से भी अभद्रता की गई थी, जिससे विवाद बढ़ा। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी ने कहा कि विवाद दोनों तरफ से हुआ, लेकिन कार्यकर्ता को सिपाही के साथ सामान्य व्यवहार करना चाहिए था। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में सिपाही की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें