उरई। किशोरी से अश्लील हरकत और धमकी देने के आरोप में सिपाही समेत दो लोगों को न्यायालय ने तलब करने का आदेश दिया है। उरई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी और राहिया चौकी में तैनात कांस्टेबल सर्वेश कुमार के खिलाफ वाद दायर किया था।


महिला के अनुसार, 19 मई को उसकी 13 वर्षीय बेटी दुकान से छाछ लेने गई थी। लौटते समय दोनों ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। गवाही के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तलब करने का आदेश दिया है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *