
एमएलसी चुनाव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6adb04c67c3514f1a806686d”,”slug”:”aligarh-hathras-mlc-polling-update-2026-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अलीगढ़-हाथरस: एमएलसी चुनाव वोटिंग अंतिम चरण में, दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में, मतदान प्रतिशत यहां देखें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एमएलसी चुनाव
– फोटो : अमर उजाला
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को अलीगढ़ और हाथरस जनपद में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया। मतदाता शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। खास बात यह है कि मतदाता सूची में नाम एक से अधिक जगह दर्ज होने के बावजूद वोट केवल एक ही मतदेय स्थल पर डाला जा सकेगा।
आज सुबह से ही मतदान केंद्र के पास मतदान पर्ची के लिए प्रत्याशियों ने अपने मतदान अभिकर्ताओं को बस्ता लेकर मुस्तैद कर दिया। आठ बजते ही मतदान शुरू हुआ। वोटिंग लिस्ट में नाम आदि ऑनलाइन और हार्डकॉपी से नाम तलाशे गए और पर्ची बनाकर दी गईं। मतदाता ने मतदान केंद्र में प्रवेश किया। तैनात पुलिसकर्मियों मोबाइल, बैग सभी बाहर ही रखवा लिया। मतदाता ने मतदान केंद्र में बांए हाथ की ऊंगली पर स्याही लगवाई। पोस्टल बैलेट पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के आगे 1 लिखकर बैलेट मतपेटी में डाला गया। राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने मतदान केंद्र जाकर जायजा लिया।