डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पत्नी संग डाला वोट, पहली बार मतदान करने वालों में भी उत्साह

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आठ फीसदी और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नौ फीसदी मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

महानगर स्थित हैबिट पॉलिटेक्निक में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्नी के साथ कतार में लगकर मतदान किया। ठाकुरगंज निवासी पंकज और लक्ष्मी पाठक ने वोट डालने के बाद बताया कि मतदान आराम से हो गया और केंद्र पर भीड़ नहीं थी। आलमबाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय में श्रुति यादव, आयशा बानो और बीनू कुमारी शुक्ला ने पहली बार मतदान किया। सालेह नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी मतदाताओं ने वोट डाले।

मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे से बाहर विभिन्न दलों और संगठनों के प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतदाताओं की सुविधा के लिए कैंप लगाए हैं। काली चरण इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान कमरे के अंदर बैठे एजेंटों को एडीसीपी पश्चिम ने बाहर निकलवाया।

मतदान प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा: पाठक

मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मतदान उत्तर प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें