मैगलगंज-खीरी के खखरा गांव में जगह-जगह दूषित पानी जमा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

.

ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। उनका कहना है कि गांव में गंदगी और दूषित पानी से बीमारी फैल सकती है।

रामकृष्ण श्रीवास्तव, अंकित तिवारी, मृदुल कुमार और लकी यादव ने बताया कि पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी होती है। गंदगी के कारण मच्छर भी बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

ग्राम प्रधान छोटे मिश्रा ने कहा कि जल्द ही गांव में सफाई कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों की परेशानी दूर हो सके।



Source link

अभी अभी की खबरें