मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील निधि से सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस धोखाधड़ी के आरोपी पूर्व इंचार्ज प्रधानाध्यापक गोविंददास आर्य को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर चेक में कूटरचना कर 15 हजार रुपये की जगह 2.15 लाख रुपये अवैध रूप से निकालने का आरोप है।

ग्राम पंचायत बौड़ा की प्रधान सीमा सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर 2025 को गोविंददास आर्य ने उनसे एक चेक पर हस्ताक्षर कराए थे। यह चेक विद्यालय के मिड-डे मील के लिए बर्तन और रसोई का सामान खरीदने हेतु था। प्रधान ने बच्चों की भोजन व्यवस्था को देखते हुए 15 हजार रुपये के चेक पर हस्ताक्षर कर सील लगा दी थी। बाद में पंजाब नेशनल बैंक मऊरानीपुर शाखा के बैंक विवरण से खुलासा हुआ। 20 नवंबर 2025 को उसी चेक में धोखाधड़ी की गई थी। 15 हजार रुपये की जगह 2.15 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई थी। इस तरह दो लाख रुपये का अतिरिक्त गबन किया गया।

विद्यालय की वर्तमान प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कागजों में दर्शाया गया कोई भी सामान विद्यालय में उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *