ताखा। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए जिले के दो शिक्षकों को राज्यस्तरीय एडूलीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। मथुरा की केएम यूनिवर्सिटी में आयोजित एडूलीडर्स सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से चयनित 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ताखा क्षेत्र के पीएमश्री विद्यालय समथर के शिक्षक महेंद्र सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय नगला मके के शिक्षक रामजी शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. किशन चौधरी, बीएसए रतनकीर्ति व एडूलीडर्स उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक सर्वेष्ट मिश्र ने शिक्षकों को संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। (संवाद)
