नोट शुभ लाभ का लोगो लगा दें
फोटो 17::: मां सत्यवती मोटर्स पर कार पसंद करते ग्राहक। संवाद
फोटो 18::: अंजली आटोमोटिव्स पर स्कूटी पंसद करते मां बेटा। संवाद
फोटो 19::::चौबे मोटर्स पर ग्राहक को चाबी सौंपते यामाहा शोरूम के संचालक कपिल चौबे। संवाद
फोटो 20::: एलआरपी मोटर्स पर कार देखते ग्राहक । संवाद
छोटे वाहनों के लिए अभी भी कराई जा रही बुकिंग, बाजार में बिजली चलित वाहनों की भी खूब मांग
द न्यूज एजेंसी
इटावा। धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर का बाजार सजधज कर तैयार है। कार, बाइक, स्कूटी के शोरूम में अलग- अलग मॉडलों के वाहन सजे हैं। बड़ी संख्या में कारों की बुकिंग भी हो चुकी है। बाइकों और स्कूटी के लिए बुधवार को भी लोगों ने शोरूम में वाहन पसंद किए। धनतेरस पर दोपहिया व चार पहिया वाले लगभग 500 वाहन शोरूम से उठेंगे।
धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी व्यापक पैमाने पर होती है। इस दिन वाहनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी के मद्देनजर वाहन शोरूम के संचालक पहले से ही तैयारी कर लेते हैं। मांग के अनुसार वाहनों का स्टॉक पहले ही कर लेते हैं। बावजूद इसके हर वर्ष धनतेरस पर लोग मनचाहा वाहन खरीदने से वंचित रह जाते हैं।
इस वर्ष भी ऑटोमोबाइल बाजार में धनतेरस की बिक्री के लिए वाहन सज गए हैं। जिले में कारों में टाटा, रेनॉल्ट, मारुति, किया आदि चार पहिया वाहनों के शोरूम हैं। हीरो, वेस्पा, बजाज, यामाहा, टीवीएस, होंडा के शोरूम के साथ इलेट्रव्हीकल के शोरूम यूकावा इलेक्टि्रक के यहां भी स्कूटी बिक्री के लिए सज चुकी है। इन शोरूम में बुकिंग के लिए ग्राहक भी दिखने लगे हैं।
टाटा के चार पहिया वाहनों की बुकिंग तेज
पिलखर स्थित शोरूम मां सत्यवती मोटर्स के एमडी अंकुर गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर अच्छा बाजार देखने को मिल रहा है। धनतेरस के लिए अभी तक करीब 100 कार की बुकिंग हो चुकी है। स्टॉक की उपलब्धता के संबंध में बताया कि अभी तो स्टॉक है, लेकिन जिस तरीके से बुकिंग चल रही है, उससे धनतेरस के दिन जो मॉडल बुकिंग के बाद उपलब्ध होगा वही मिल सकेगा।
वेस्पा स्कूटी पर ऑफर का अच्छा असर
कचहरी रोड स्थित अंजली आटोमोटिव्स पर वेस्पा के विभिन्न मॉडल सजे हुए है। ग्राहक भी बुकिंग भी करा रहे हैं। एमडी संचित जैन ने बताया कि धनतेरस पर माहौल ठीक-ठाक दिख रहा है। वेस्पा के वाहनों पर इस बार अच्छे ऑफर आए हैं। 1500 रुपये ऑफ, 10 प्रतिशत इंश्योरेंस, 20 प्रतिशत एसेसरीज पर छूट के अलावा गिफ्ट व बास्केट सेलिब्रेशन के ऑफर हैं। धनतेरस पर वही मॉडल मिल सकेगा जो बुकिंग के बाद बचेगा।
बाइकों की बुकिंग के लिए उमड़े ग्राहक
हीरो बाइक के पक्का तालाब स्थित शोरूम मिश्रा हीरो पर ग्राहकों की खासी भीड़ है। बुकिंग तेजी से चल रही है। एमडी पृथ्वी मिश्रा का कहना है कि स्प्लेंडर बाइक के मॉडल की मांग खूब है। अन्य मॉडलों की बाइकों की बुकिंग चल रही है। हर्षनगर स्थित यामाहा के शोरूम चौबे मोटर्स के एमडी कपिल चौबे ने बताया कि धनतेरस पर बुकिंग अच्छी है। धनतेरस पर जो मॉडल बुकिंग के बाद शेष होंगे वही मिलेंगे। बजाज शोरूम शंकर बजाज के अनमोल गुप्ता ने भी बुकिंग अच्छी होनी बताया।
फोटो 21::::::
टाटा की अल्ट्रोज बुक कराई
नौरंगाबाद चौराहा निवासी संजय ने मां सत्यवती मोटर्स पर टाटा की अल्ट्रोज बुक कराई। कहा कि अल्ट्रोज का लुक पसंद आया। फाइव स्टार रेटिंग के अलावा सेफ्टी प्रोफाइल्स भी अच्छा है। इन खूबियों के चलते ही अल्ट्रोज पंसद की।
फोटो 22:::::अनन्य बाजपेई।
वेस्पा स्कूटी लुक अच्छा है
सिविल लाइन निवासी अनन्य बाजपेई मां रश्मि के साथ वेस्पा के शोरूम अंजली ऑटोमोटिव्स पर वेस्पा एसएक्सएल बुक कराई। अनन्य का कहना है कि वेस्पा स्कूटी का लुक अच्छा लगा। सही दामों पर स्कूटी होने पर बुक करा दी है।
