इटावा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ किया गया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों, छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे में वाहन न चलाने की अपील की।
यातायात माह में स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा और तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।(संवाद)

