जसवंतनगर। सब्जी मंडी स्थित मंदिर के पास पक्के तालाब में रविवार शाम कबाड़ बीनने वाले का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान मोहल्ला गुलाबबाड़ी की वाल्मीकि बस्ती निवासी गंगाराम (55) के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तालाब में शव पड़े होने की सूचना पर कस्बा प्रभारी हेमंत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाया गया, जिसके बाद मृतक के बेटे विजय ने शव की पहचान अपने पिता गंगाराम के रूप में की। बेटे ने बताया कि गंगाराम कबाड़ बीनने का काम करते थे।

आशंका है कि कबाड़ बीनते समय पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए होंगे। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गंगाराम की पत्नी रेनू देवी नगर पालिका में ठेके पर सफाईकर्मी हैं। उनके छह बेटे राहुल, रतन, ललित, कैलाश, विजय और राजा हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *