Headmistress Santosh Kumari honored in Lucknow.

फोटो: 22 लखनऊ में आयोजित संगोष्ठी में सम्मानित होतीं भरथना की शिक्षका संतोष कुमारी। स्रोत स्वयं

भरथना। लखनऊ में राष्ट्रीय एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की निपुण भारत एवं वंदेमातरम पर आधारित शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। गोष्ठी में जिले के तीन राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।


इनमें भरथना के मोहल्ला गिरधारीपुरा स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय पुराना भरथना की प्रधानाध्यापक संतोष कुमारी भी शामिल रहीं। उनके साथ निशा सक्सेना और वीरेंद्र कमल को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिक्षकों के शैक्षिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने विद्यालयों में शिक्षकों की ओर से किए जा रहे नवाचार, टीएलएम के प्रयोग और निपुण भारत मिशन की प्रगति पर चर्चा की।

उन्होंने शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में जिले के शिक्षकों समेत प्रदेश के 116 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी द्वारा संपादित पुस्तक टीएलएम की पाठशाला भी भेंट की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *