Person arrested for selling liquor under the guise of a provision store and canteen

फोटो 17:: आरोपी अवनीश कुमार। स्रोत पुलिस

बसरेहर। प्रोविजन स्टोर और कैंटीन की आड़ में अवैध शराब की फुटकर बिक्री करने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात बहादुरपुर बाईपास के पास से पकड़े गए आरोपी के कब्जे से आठ पेटी देसी शराब बरामद हुई। पेटियों में कुल 360 पाउच रखे थे।


थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया शुक्रवार रात बहादुरपुर बाईपास से ग्राम बहादुरपुर जाने वाले रास्ते पर एक युवक को घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में आठ पेटी देसी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अवनीश कुमार उर्फ पिंटू निवासी कस्बा बसरेहर के रूप में हुई। आरोपी कस्बे में प्रोविजन स्टोर और कैंटीन चलाता है।

इसी की आड़ में शराब की फुटकर बिक्री करने का आरोप है। पूछताछ में उसने शराब बेचने की बात स्वीकार की। गिरफ्तारी और बरामदगी की वीडियोग्राफी कराई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।(संवाद)



Source link

अभी अभी की खबरें