उदी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बढ़पुरा पुलिस ने सराहनीय पहल की। पुलिस ने करीब दो महीने से लापता एक युवक को उसके परिवार से मिलाया। बुधवार को उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह अपनी टीम के साथ उदी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। उन्हें सड़क पर करीब 24 वर्षीय एक दिव्यांग युवक घूमता हुआ मिला। युवक ने अपना नाम सोनू पुत्र रविंद्र सिंह, निवासी फतेहपुर सीकरी, आगरा बताया। क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के निर्देशन में पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। युवक की मां राखी देवी और भाई विवेक थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोनू दो महीने से लापता था। पुलिस ने सोनू को उसकी मां और भाई के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने परिजनों को उचित देखभाल की हिदायत दी। संवाद

