इटावा। बसरेहर क्षेत्र में शनिवार देर शाम बारिश के दौरान बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।


चौबिया थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी जावेद अली (35) फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुनैरा स्थित अपनी ससुराल गया था। शनिवार शाम पत्नी को बाइक पर बैठाकर अपने गांव लौट रहा था। देर शाम बारिश के बीच बसरेहर बाईपास पर अकबरपुर मोड़ के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे जावेद और उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

राहगीरों ने घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने जावेद की हालत गंभीर होने पर देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जावेद के भाई शमीम ने बताया कि वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिजन शव को बिना पुलिस कार्रवाई के अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि हादसे की सूचना थाने पर नहीं आई थी।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *