इटावा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई है। यह रोक 17 नवंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का आयोग की अनुमति के बिना स्थानांतरण नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन से लेकर अंतिम प्रकाशन तक लागू रहेगा। संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुरूप समय से पुनरीक्षण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)



Source link