चकरनगर। बिजली विभाग की ओर से गुरुवार को हनुमंतपुरा और बिठौली विद्युत उपकेंद्रों पर 33 केवी विद्युत लाइन के अनुरक्षण और पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य कराया जाएगा। दोनों उपकेंद्र से जुड़े गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ चकरनगर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि हनुमंतपुरा एवं बिठौली की 33 केवी विद्युत लाइन पर कार्य के चलते चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती को देखते हुए पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें। (संवाद)

