
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6aaae0eaf64c4717ac09f231″,”slug”:”seeing-the-crowd-of-patients-doctors-who-had-already-completed-their-night-shift-were-also-called-in-etawah-news-c-216-1-etw1012-149774-2026-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: मरीजों की भीड़ देख रात डयूटी कर चुके डॉक्टर भी बुलाए गए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बकेवर। कस्बे के 50 शैया अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखते हुए रात की ड्यूटी करने वाले डाक्टर तैयब को भी ओपीडी करने के लिए बुलाया गया। अस्पताल में बुधवार को नए पुराने पर्चे के कुल 960 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 360 मरीज नए पर्चे के थे। बुधवार को एक ईएमओ डॉ. रविन्द्र साहू व एक अन्य डॉक्टर अजय मौर्य सीएल पर थे। बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर तैयब की बुधवार रात इमरजेंसी में ड्यूटी थी। ऐसे में ओपीडी में सिर्फ दंत चिकित्सक डॉ. शहना व सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक स्वर्णकार ही मौजूद थीं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर रात में डयूटी के बाबजूद डॉ. तैयब को बुलाया गया तक कहीं जाकर सभी मरीजों को इलाज दिया जा सका। (संवाद)