इटावा। रिश्वत के आरोप में सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के पांच दिन बाद मंगलवार को एंटी करप्शन कानपुर की दो सदस्यीय टीम कचहरी स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पहुंची। टीम के पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। हालांकि, किसी को हिरासत में नहीं लिया।


टीम दोपहर करीब 12 बजे कार्यालय पहुंची और करीब दो घंटे तक 24 सितंबर को हुई कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज खंगाले। इस दौरान घटनास्थल का नक्शा और विवेचना से संबंधित रिपोर्ट तैयार की गई। इसके बाद टीम बिना किसी कर्मचारी को साथ लिए लौट गई।

24 सितंबर की सुबह एंटी करप्शन टीम ने मोहनपुर चौबिया के राशन डीलर ओमशरण की शिकायत पर कार्रवाई की थी। टीम ने बसरेहर ब्लॉक के सप्लाई इंस्पेक्टर योगेश वर्मा, बढ़पुरा में तैनात ई-पॉस मशीन इंजीनियर पुष्पेंद्र और बसरेहर के राशन डीलर धर्मनारायण को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। मंगलवार की कार्रवाई इसी मामले की विवेचना का हिस्सा रही।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें