In Ludhiyani village, two patients were found to be suspected cases of dengue, while eight others were suffering from a viral illness.

फोटो 30: लुधियाानी गांव में बीमार लोगों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद

बकेवर। लुधियानी गांव में डेंगू से किशोर की मौत व गांव में 100 से अधिक लोगों के बीमार होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय व महेवा सीएचसी की टीम ने गांव में 40 वायरल से पीड़ित मरीजों की खून की जांच की। इसमें दो मरीज डेंगू संदिग्ध मिले जबकि आठ मरीज वायरल से पीड़ित मिले। सभी मरीजों को सीएचसी महेवा में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। वहीं, गांव में देरी से स्वास्थ्य टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की।


रविवार को डिप्टी डॉ. सतेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में गांव लुधियानी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह, मलेरिया निरीक्षक डॉ. श्यामवीर सिंह महेवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा डॉ. शशिकांत पटेल, फार्मासिस्ट की टीम से गांव पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के अंदर मरीजों की अधिक संख्या वाले स्थान पर शिविर लगाया।

कुछ ग्रामीणों की स्वास्थ्य विभाग की टीम से अब तक कारगर कदम न उठाने को लेकर बहस भी हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किट से मरीजों की जांच की और दवा भी वितरित की। महेवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि लुधियानी गांव में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 मरीजों का चेकअप किया। दो मरीज डेंगू के संदिग्ध पाए गए जबकि आठ वायरल से पीड़ित मिले। उन्हें दवा दी गई। साथ ही सभी 10 मरीजों को सोमवार को उपचार के लिए महेवा सीएचसी पर भर्ती होने के लिए कहा गया।

पंचायत विभाग ने सफाई कर्मियों की भेजा टीम

ग्राम लुधियानी में कई लोगों के बीमार होने की खबर के बाद पंचायत प्रशासन भी जाग गया। सफाई कर्मियों की टीम में गांव की गलियों में सफाई की। पूरे दिन सफाई कर्मियों टीम गांव सफाई करने में जुटी रही। ग्राम प्रधान ने बताया कि रोस्टर के अनुसार गांव में सफाई कराई जा रही है।

फोटो 30: लुधियाानी गांव में बीमार लोगों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद

फोटो 30: लुधियाानी गांव में बीमार लोगों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद



Source link