इटावा। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव में मतदान करने वाले पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। मतदान 23 अक्तूबर को होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

शासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऐसे कर्मचारी जो स्नातक हैं और आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचनों के लिए वैध मतदाता हैं, उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 23 अक्तूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित नियंत्रक अधिकारियों और कार्यालयाध्यक्षों से शासन के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है, ताकि पात्र कर्मचारी मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें