फोटो 31:::जनसहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुरा वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
===============
– जनपदीय विद्यालयी प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा
– विजेता टीमें नौ सितंबर को कन्नौज में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में लेंगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जनसहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुरा में शनिवार को जनपदीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 20 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
अंडर-19 बालक वर्ग में चौधरी शुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग में जनसहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुरा की टीम विजेता और चौधरी शुघर सिंह इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। अंडर-14 बालक वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जनसहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुरा की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग के अंडर-19 मुकाबले में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही और चौधरी शुघर सिंह इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता बनी।
अंडर-17 बालिका वर्ग में डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआ ने प्रथम तथा आदर्श इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला सचिव हिमांशु यादव रहे। विद्यालय के प्रबंधक यशवर्धन संतोष चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार बघेल ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक विमल यादव ने किया। निर्णायक मंडल में मनोज यादव, एओएम, अंकित और अंकित तिवारी ने निभाई। वहीं जिला क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव ने बताया कि जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन भी शनिवार को होना था। जो देर शाम तक चलता रहा। इसका परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा।
