Bike crashes into a drum of asphalt left on the road; youth dies

फोटो 07::अमित तिवारी। फाइल फोटो

इकदिल। वैदपुरा थाना क्षेत्र में सैफई रोड पर सड़क मरम्मत के लिए रखे डामर से भरे ड्रम एक युवक की मौत का कारण बन गए। सोनई पुल के पास रात में बाइक ड्रम से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।


इकदिल थाना क्षेत्र के रीतोर गांव निवासी अमित तिवारी (31) खेती-किसानी करते थे। बड़े भाई अंकित ने बताया वह बाइक से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती अपने भांजे को देखने जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे वह सोनई पुल के पास पहुंचे, तभी सड़क मरम्मत कार्य के लिए सड़क पर रखे डामर से भरे ड्रम से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। अमित तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी को अभी दो साल भी पूरे नहीं हुए थे। पति की अचानक मौत से पत्नी आशा बदहवास हो गईं।

वहीं जवान बेटे का शव देखकर मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों भाइयों और अन्य परिजन को भी गहरा सदमा लगा है। थाना प्रभारी हकीम सिंह ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए डामर से भरे ड्रम रखे हुए थे। बाइक उन्हीं ड्रमों से टकरा गई, जिससे युवक की जान चली गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।



Source link

अभी अभी की खबरें