इटावा। धनतेरस पर इस बार भी जिले में धन की वर्षा होगी। धनतेरस के लिए ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और सराफा बाजार में की गई बुकिंग को देखते हुए इस बार व्यापारियों में खासा उत्साह है। शुक्रवार को धनतेरस के दिन अकेले साढ़े तीन सौ कारें व एक हजार बाइक-स्कूटी उठाने की तैयारी है।

बुधवार को ही धनतेरस के लिए बाजार लगभग तैयार हो चुका है। ऑटोमोबाइल्स से जुड़ी कंपनियां, सराफा कारोबारी और इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी धनतेरस के लिए मिली बुकिंग को देने की तैयारी में लगे हुए हैं। मारुति कार शोरूम के मैनेजर नवीन ने बताया कि इस बार भी बाजार पिछली साल की तरफ काफी उठा हुआ है। अभी तक धनतेरस के लिए 100 कारों की बुकिंग ऐरीना और करीब 40 कारों की बुकिंग नेक्सा शोरूम पर आ चुकी है। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है।

वहीं महेंद्र शोरूम के संचालक नीरज तिवारी ने बताया कि अभी तक धनतेरस के लिए लगभग 130 कारों की बुकिंग मिली है। वहीं हुंडई की करीब 40 कारें बुक हुई हैं। उधर, टाटा शोरूम के संचालक अंकुर गुप्ता ने बताया कि करीब 50 कारों की बुकिंग हो गई है। वहीं किया की भी लगभग 60 कारें बुक हैं।

—————————–

एक हजार बाइक-स्कूटी भी उठेंगी

कारों की तरह बाइकों और स्कूटी के लिए भी पहले से ही लोगों ने बुकिंग करा ली है। हीरो शोरूम के संचालक संतोष सक्सेना ने बताया कि लगभग छह सौ बाइक-स्कूटी अभी तक धनतेरस पर उठने के लिए बुक हो चुकी हैं। वहीं टीवीएस की लगभग 50 और बजाज की सौ से अधिक बुक हुई है। कुल मिलाकर लगभग 1000 पेट्रोल दो पहिया वाहनों की धनतेरस के लिए बुकिंग है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स की भी लगभग पांच सौ स्कूली, बाइक बुक हैं।

—————————–

बड़ी फ्रिज और टीवी भी कराईं बुक

वेल्यू प्लस इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रशांत शर्मा ने बताया कि धनतेरस के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार लोग डबल डोर, तीन डोर की फ्रिज और बड़े टीवी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। धनतेरस पर मनपसंद चीज मिल जाए, इसके लिए बड़ी संख्या में बुकिंग भी पहले से आ गई हैं। छोटे लाल फकीर चंद ज्वैलर्स के संचालक नवीन ने बताया कि बड़ी ज्वैलरी के लिए लोगों ने पहले से बुकिंग कराई हुई है। बाजार में रौनक है। धनतेरस को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। सराफा व्यवसायी आकाशदीप जैन ने बताया कि धनतेरस पर इस बार सिक्कों के साथ ही बड़ी ज्वैलरी की भी मांग बढ़ी है। लोगों ने पहले से बुकिंग कराई है।



Source link

अभी अभी की खबरें