आगरा। दिवाली पर राज्य कर (जीएसटी) विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिष्ठान्न, सराफा और जूता कारोबारियों पर विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) जांच और छापा मार रही है। वहीं रायभा, लड़ामदा, बिचपुरी रोड पर पटाखा गोदामों से करोड़ों रुपये की अवैध बिक्री पर्चियों पर हो रही है।

आतिशबाजी के गोदामों में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खेल चल रहा है। जीएसटी अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। इन गोदामों से ग्राहकों और फुटकर विक्रेताओं को 10 से 20 हजार रुपये तक के पटाखे बिना किसी पक्के जीएसटी बिल के, केवल कच्ची पर्ची पर बेचे जा रहे हैं। रोजाना राजस्व का करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी एसआईबी की टीमें इस ओर जाने से गुरेज कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि त्योहार के समय केवल परंपरागत दुकानदारों को जांच के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। जब गोदामों से बिना बिल लाखों की आतिशबाजी बिक रही है।

वर्जन:

– पटाखा गोदामों की जांच कराई जाएगी। कच्ची पर्चियों से कारोबार की शिकायत मिली हैं। करापवंचन में लिप्त फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। – पंकज गांधी, अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर



Source link

अभी अभी की खबरें