गाजीपुर। क्षेत्र के सुकेती मार्ग पर मंगलवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना क्षेत्र के चक काजीपुर निवासी राजेश लोधी (45) गांव के विशंभर लोधी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सुकेती मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।

उन्हें सीएचसी गाजीपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां बुधवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। घायल विशंभर की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

डंपर की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर मोड़ के पास बुधवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीपुर निवासी प्रमोद कुमार, सिपाही बेटे प्रांशु सचान के साथ रायबरेली के लालगंज से कानपुर जा रहे थे। बक्सर मोड़ के पास डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। यहां से सिपाही प्रांशु को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



Source link