उरई। साइबर ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जालौन पुलिस की साइबर सेल लगातार संदिग्ध मोबाइल सिम और आईएमईआई नंबर ब्लॉक करा रही है।

वर्ष 2024 से अब तक साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए 1737 सिम कार्ड और अगस्त 2025 से अब तक 427 आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में साइबर सेल यह कार्रवाई कर रही है। एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबरों और उपकरणों की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय कराया जा रहा है।

वर्ष 2026 में अब तक 670 सिम कार्ड और 336 आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए हैं। साइबर सेल औसतन हर महीने 60 सिम और 30 आईएमईआई नंबर ब्लॉक करा रही है।

साइबर सेल प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। इसके अलावा साइबर सेल के व्हाट्सएप नंबर 7839002384 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



Source link