Improve soil health to enhance crop quality and farmers' income.

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में जांच करने पहुंचे समन्वयक अरुण कुमार पांडे। स्रोत: ​शिक्षक
– फोटो : Archive

मिट्टी की उर्वरता बनाए रखकर ही फसल की गुणवत्ता और किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। यह बातें कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को मंझनपुर विकासखंड के यूसुफपुर, ओसा गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं।


कृषि विज्ञान केंद्र कौशाम्बी और कृषि विभाग की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी का स्वास्थ्य सुधारने के वैज्ञानिक तरीके बताए गए। डॉ. सिंह ने कहा कि असंतुलित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग और फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे बचने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, गोबर की सड़ी खाद, हरी खाद और जैव उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए।

कृषि विभाग के एसएमएस नीरज तिवारी ने विभागीय योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। टीएसी अजय द्विवेदी ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य सुधारने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। रौनक त्रिपाठी ने भी वैज्ञानिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला।

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में जांच करने पहुंचे समन्वयक अरुण कुमार पांडे। स्रोत: शिक्षक

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में जांच करने पहुंचे समन्वयक अरुण कुमार पांडे। स्रोत: शिक्षक– फोटो : Archive



Source link