Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। छुट्टा घूम रहे गो वंश के हमले में दो किसान घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां एक किसान की हालत गंभीर देख गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरे किसान का इलाज अभी चल रहा है। 15 दिन पहले इन्हीं गोवंशों ने एक किसान की जान ले ली थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला में भेजने की मांग की है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोविंदपुर लाला, रणछोर कुट्टी चौराहा, मदिरा पाली खास, नगर पंचायत रामपुर कारखाना, डुमरी, भगवानपुर तिवारी, सिरसिया नंबर एक आदि गांव के लोग छुट्टा पशुओं से परेशान है।

ये भी पढ़ें:

Gangapar News: गोबर, गंदगी और ठंडी के चलते बीमार हो रहे गोवंश

अभी तक इन पशुओं से किसान फसल नुकसान को लेकर परेशान थे, लेकिन अब इन पशुओं ने ग्रामीणों पर हमला बोलकर चोटिल करना भी शुरू कर दिया है। 15 दिन पहले मदिरा पाली खास गांव निवासी किसान श्याम बिहारी यादव 85 वर्ष धान की गिरी फसल को देखने रणछोर कुटी चौराहे की ओर आए थे। 5 से 7 की संख्या में छुट्टा पशुओं ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले में श्याम बिहारी को सीने, पीठ और कमर पर गंभीर चोट आ गई। परिजन उन्हें जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां किसान की मौत हो गई। इन्हीं पशुओं के हमले में गोविंदपुर निवासी विश्वनाथ यादव और मदिरा पाली खास निवासी राधेश्याम घायल हो गए। बुधवार को गोवंश के हमले में मुजहना लाला निवासी जित्तन मद्धेशिया 60 वर्ष घायल हो गए। जबकि शुक्रवार को मदिरा पाली खास गांव निवासी हरदेव यादव 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां जीतन मद्धेशिया को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

Katihar News: नील गाय व जंगली सूअर से निपटने को वन विभाग के पास 13 शूटरों की सूची

ये भी पढ़ें:

Katihar News: नील गाय व जंगली सूअर से निपटने को वन विभाग के पास 13 शूटरों की सूची



Source link