ताखा। क्षेत्र के बम्हनीपुर संकुल की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार में आयोजित हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में ऊसराहार की ईशू ने प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी और खो-खो में कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार की टीम विजेता, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर खुर्द की टीम उपविजेता रही।

प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बम्हनीपुर की आराध्या दूसरे और नगला झावर की सिद्धि तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में रुद्रपुर के अंकित प्रथम, ऊसराहार के राघव द्वितीय और भगवंतपुर के लव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में ऊसराहार के अर्पित प्रथम रहे।

जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ऊसराहार की हिना ने पहला स्थान पाया। लंबी कूद में बालक वर्ग से अर्पित और बालिका वर्ग से ऊसराहार की प्रिया विजेता रहीं। संकुल शिक्षक देवेश त्रिवेदी, सौरभ यादव और जितेंद्र राजावत ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन दीपक गुप्ता व प्रतियोगिता ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर की देखरेख में संपन्न हुई। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *