फोटो

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। शासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि 10 अक्तूबर तक सड़कों को मरम्मत कर गड्ढामुक्त किया जाए। समय पूरा होने के बाद भी महानगर की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी। बस गड्ढामुक्त करने की खानापूर्ति की गई जिससे लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

बारिश के कारण महानगर की सड़कें जर्जर और बदहाल हो गई हैं। शासन के आदेश के बाद बारिश के कारण उखड़ी सड़कों को डस्ट और गिट्टी डालकर कर खानापूर्ति की गई। इन सड़कों से वाहन गुजरने पर धूल उड़ती है। महानगर की मुख्य सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। वहीं अंदरुनी क्षेत्रों को सड़कों का हाल पहले जैसा ही है। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये सड़कें है बदहाल

– दतिया गेट बाहर थापक बाग से फिल्टर रोड रेलवे क्रॉसिंग की सड़क

– फिल्टर रोड रेलवे क्रॉसिंग से पंचवटी जाने वाली सड़क

– पंचवटी से उनाव गेट बाहर की सड़क

– इलाइट चौराहा से इलाहाबाद बैंक चौराहा के बीच की सड़क

– नारायण बाग तिराहा से लार्ड महाकालेश्वर मंदिर की सड़क को डस्ट डालकर भरा गया

– बड़ागांव गेट बाहर श्मशान घाट से बाबा का अटा की सड़क

– इलाइट चौराहा से जीवनशाह तिराहा की सड़क का काम अधूरा है

ये बोले लोग

– नगर की कुछ सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन कुछ सड़कों के गड्ढे डस्ट डालकर भर दिए। पुराने क्षेत्र की सड़कें नहीं बनाई जा रही हैं। – कृष्णकांत अग्रवाल, स्थानीय निवासी

– बारिश के कारण जर्जर सड़क को डस्ट और गिट्टी मिलाकर भर दिया है जिससे काफी धूल उड़ती हैं। लोग परेशान हैं। – अंश, स्थानीय निवासी

– शहर के अंदर की सड़कें अभी तक नहीं सुधरी हैं। गड्ढे होने के कारण वाहन फिसल जाते हैं और लोगों को चोट लग जाती है। सड़क की धूल घरों में भर जाती है। – नीरज कुशवाहा, स्थानीय निवासी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *