भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान

Trending Videos

– करहल उपचुनाव के लिए कांग्रेस की बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनुपरी। करहल विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए कांग्रेस की शुक्रवार को बैठक हुई। उपचुनाव के लिए करहल विधानसभा सीट प्रभारी रामनाथ सिकरवार ने कहा कि भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। करहल में होने वाले उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को ही जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 14 अक्तूबर को करहल के बाईपास रोड स्थित माया रिसोर्ट में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वह अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम जनसभा में भाग लेंगे।

प्रदेश सचिव अर्चना राठौर ने कहा कि पदाधिकारी गांव-गांव जाकर प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा के लिए संपर्क करें। भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाएगी। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि उपचुनाव के लिए कांग्रेस हर बूथ पर काम करेगी। बूथ कमेटियों की समीक्षा करके बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। शहर अध्यक्ष अजय दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, मनोज शाक्य, अनिल पालीवाल, पूरन चंद्र चतुर्वेदी, सुरेश राठौर, रमेश वर्मा, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *