{“_id”:”675faea44e4291cc3f0f5f63″,”slug”:”fake-doctor-found-performing-deliveries-and-abortions-cmo-s-team-was-shocked-to-see-the-condition-fir-lodged-2024-12-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: झोलाछाप करते मिले प्रसव और गर्भपात, हालत देख सीएमओ की टीम हैरान; 11 पर एफआईआर दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Fir demo – फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा में बिना डिग्री व लाइसेंस के प्रसव और गर्भपात कराने, इलाज करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई झोलाछाप पकड़े। दवाएं और उपकरण भी जब्त किए। नोटिस के बाद भी चिकित्सक होने का कोई प्रमाण नहीं दे सके। इस पर विभाग ने ऐसे 11 झोलाछापों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
Trending Videos
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दो महीने में 20 से अधिक झोलाछाप और उनके अवैध अस्पताल-क्लीनिक संचालित होते पकड़े गए। गर्भपात-प्रसव के उपकरण मिले। दवाएं भी जब्त की गईं। नोटिस के बाद भी 11 ने चिकित्सकीय डिग्री, क्लीनिक-अस्पताल का लाइसेंस और एनओसी का प्रमाण नहीं दिया। संबंधित थानों में केस दर्ज कराया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन और पुलिस आयुक्त को भी भेज रहे हैं। बाकी के भी रिकाॅर्ड उपलब्ध नहीं कराने पर एफआईआर कराई जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि छापे में ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित जेपी हॉस्पिटल, महादेव हॉस्पिटल, लोकहितम हॉस्पिटल, शिवशक्ति हॉस्पिटल, आकाश हॉस्पिटल, ग्लोबल हॉस्पिटल, कमला नगर स्थित ओम अशोका हॉस्पिटल, भाटिया क्रिटिकल केयर यूनिट, हृदयम हॉस्पिटल में छापे के दौरान चिकित्सक नहीं मिले थे। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित सूर्य उदय हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं थे और अवैध मेडिकल स्टोर मिला। लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं था। इनको नोटिस देकर चिकित्सक-पैरामेडिकल स्टाफ की चिकित्सकीय डिग्री, लाइसेंस, विभिन्न विभाग से एनओसी मांगी, लेकिन उपलब्ध नहीं कराए हैं। इन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।